Free Fire गेम में पटना के लड़के को हुआ नागपुर की लड़की से जबरा इश्क, भगाकर छपरा ले आया, फिर आया ट्विस्ट…

खबरें बिहार की जानकारी

बिहार से एक गजब मामला सामने आया है, जहा फ्री फायर गेम के जरिए पटना के एक नाबालिग लड़के को नागपुर की नाबालिग लड़की से जबरा इश्क हो गया। एक दूसरे के प्यार में दोनों इतने अंधे हो गए कि जिंदगीभर साथ रहने का वादा कर लिया। अब वादा निभाने की बारी आई तो लड़का सीधा पटना से नागपुर पहुंच गया और वहां से उसे भगाकर पहले पटना और बाद में छपरा पहुंच गया। दोनों का प्लान ठीक चल रहा था कि छपरा स्टेशन पर आरपीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ को दोनों की सूचना पुलिस से मिली थी।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों फ्री फायर गेम खेलते हैं। गेम के जरिए ही दोनों की मुलाकात हुई और नंबर की एक्सचेंज हो गए। दोनों की अब फोन पर बात होने लगी। धीरे-धीरे बात बढ़कर प्यार तक पहुंच गई। एक दिन दोनों ने एक साथ घर से भागने का प्लान बनाया। लड़का उसे लेने नागपुर चला गया। दोनों वहां से पटना के लिए निकल गए।

दूसरी ओर, लड़की के घर से गायब होने जाने पर परिजनों ने किडनैपिंग का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस मामले की जांच करने लगी। घरवालों को पहले  इस लड़के पर शक था। उन्होंने फोटो पुलिस को भेजी। नागपुर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो छपरा की मिली। नागपुर पुलिस ने छपरा जंक्शन पर आरपीएफ से संपर्क किया। आरपीएफ ने दोनों की तलाश शुरू की तो स्टेशन पर ही घूमते मिल गए। दोनों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई के बाद नागपुर से आई पुलिस को सौंप दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *