आरा के पीरो ब्लॉक के बरांव गांव में शुक्रवार की दोपहर बारिश के दौरान आसमान से करीब डेढ़ किलोग्राम की विचित्र मछली गिर पड़ी। यह मछली गांववालों के बीच कौतूहल व चर्चा का विषय बन गई।
दरअसल, शुक्रवार को गरज के साथ तेज बारिश हो रही थी। रामायण सिंह अपने छत पर छज्जा की ओट में बैठे थे। तभी छत पर किसी भारी चीज के गिरने की आवाज आई।
कुछ देर पर निकालती है अजीब आवाज…
– रामायण सिंह ने बताया कि उन्होंने देखा तो एक मछली छटपटा रही थी। आसमान से गिरने से वह घायल हो गई थी। तुरंत उसे पानी भरे टब में डाला गया।
– मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गांव के अजीत कुमार, बहादुर साह ने बताया कि इस प्रकार की मछली इस क्षेत्र में नहीं पाई जाती है।
– मछली के पिछले भाग की दाईं ओर चार तिल और बाईं ओर दो तिल के निशान हैं। कुछ-कुछ देर पर विचित्र आवाज निकालती है। तीन दिनों बाद भी वह जीवित है।