
बिहार की यह लड़की बनी थी देश की पहली लेडी डॉक्टर

विदेश से लौटने के बाद डॉ. कादम्बिनी गांगुली ने कलकत्ता के सरकारी अस्पताल में काम शुरू किया। कांग्रेस के सम्पर्क में आने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और प्राइवेट प्रैक्टिस करने लगीं।
कोलकाता के मिल मजदूरों को इलाज के लिए उन्होंने सबसे अधिक समय दिया। बिहार की मिट्टी में पली बढ़ीं कादम्बिनी ने पूरे देश में अपनी काबिलियत का सिक्का जमा लिया था।