गुजरात में एक ऐसी कंपनी है, जिसमें चपरासी से लेकर अधिकारी तक सभी कर्मचारी करोड़पति हैं। मजदूरी करने वाले कर्मचारी के एकाउंट में करोड़ों रुपए हैं।
इस कंपनी के कर्मचारियों की सैलरी 10 से 20 हजार रुपए के बीच है। लेकिन सभी कर्मचारी करोड़पति हैं। ये थोड़ा अटपटा लगता है, लेकिन ये सच है।
इस अनोखी कंपनी का नाम रविराज फोइल्स लिमिटेड है। यह कंपनी गुजरात के अहमदाबाद के साणंद में है।
इस कंपनी का हर कर्मचारी करोड़पति है। चाहे वो चपरासी हो या आला अफसर। लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी इस कंपनी में मन लगाकर काम करते हैं।
इन कर्मचारियों के एकाउंट में करोड़ों रुपए हैं। ये बैंक की गलती से नहीं हुआ है, बल्कि इनके पास इतने पैसे हैं।
दरअसल रविराज फोइल्स लिमिटेड कंपनी ने अहमदाबाद में फैक्ट्री स्थापित करने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया था। कंपनी ने वादे के मुताबिक जिन लोगों की जमीन ली थी उन्हें अपनी फैक्ट्री में नौकरी भी दी है।