नेता बनने के लिए भी अब करनी होगी पढ़ाई, जल्द ही खोले जाएंगे स्कूल

राजनीति

बिहार के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। अब देश में नेता बनाने के लिए पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। दरअसल, बिहार के लोगों को राजनीति में खासा इंट्रेस्ट है।
देश की सत्ता बदलने और बनने में बिहार का खास योगदान रहा है। ऐसे में नेतागिरी की पढ़ाई शुरू होने से सबसे ज्यादा खुशी बिहारवासियों को ही हो रही है।

दरअसल, रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी ने पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है। नौ माह के इस कोर्स की फीस ढाई लाख रुपये होगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक होगी। पहले बैच में 40 सीटें होंगी।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी विधिवत शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इससे देश में राजनीतिक क्षेत्र में नए और बेहतर लोग सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *