भारत को यदि मंदिरों का देश कहा जाये तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। इस महान धरा पर आपको हर गली में एक ना एक मंदिर मिल ही जायेगा।
हर मंदिर अपनी दिव्यता और चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध होता है। अकसर हम मंदिर या घर में भगवान के आगे तेल या घी आदि से दीपक जलाते है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो तेल एक ज्वलनशील पदार्थ है, जिस कारण उससे दीपक की लौ जलती है, लेकिन एक ऐसा मंदिर भी है जहां पानी से दीपक जलते जलता है। आप सुनकर चौंक गए होंगे, लेकिन ये पूरी तरह से सच है।
मध्य प्रदेश के मालवा में स्थित देवी के एक मंदिर में कुछ इस तरह का चमत्कार देखने को मिला है। यह मंदिर बहुत ही प्राचीन है। 5 सालों से मंदिर में पानी से दीपक जल रहे हैं। यह ‘गड़िया घाट वाली माता’ का मंदिर है। गड़िया घाट वाली माता’ के मुख्य पुजारी सिद्धू सिंह सोंधिया बचपन से ही मंदिर में पूजा करते आ रहे हैं।