पटना के बोरिंग रोड चौराहे पर दिल्ली के लक्ष्मी नारायण मंदिर जैसा पूजा पंडाल बनेगा। इसमें 11 फीट की मां दुर्गा शेर पर विराजमान रहेंगी। चौराहे के आसपास की सभी बड़ी बिल्डिंग को रंगीन एलईडी बल्ब से सजाया जाएगा।
1000 मीटर तक सड़क को रोलेक्स और एलईडी लाइट सजाया जाएगा। पंडाल निर्माण शुरू हो गया है। 25 सितंबर तक तैयार हो जाएगा। अध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि 1983 से यहां पूजा हो रही है।
हर साल अगल-अगल थीम पर आधारित पंडाल का निर्माण होता है। अष्टमी को प्रसाद के रूप में खीर वितरित की जाती पंडालमें तीन कार्टून लगाए जाएंगे।
पहले में सुरसा राक्षसी के मुंह से भगवान हनुमान को बाहर निकलते और अंदर घुसते दिखाया जाएगा। दूसरे में भैंरों देव को डांस करते दिखाया जाएगा। तीसरे में भगवान श्रीकृष्ण को बलराम के कंधे पर चढ़कर माखन खाते हुए दिखाया जाएगा।