दुर्गा पूजा पर बिहार की राजधानी पटना इन दिनों पूरी तरह भक्ति में डूब चुकी है।
हर तरफ गगन चुंबी पूजा पंडाल शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। लेकिन बंगाल की दुर्गा पूजा का कोई जोड़ नहीं है।
इस बार कोलकाता में लंदन ब्रिज, बिग बेन, लंदन आई और बकिंघम पैलेस तक दिखाई दे रहे हैं।
इतना ही नहीं, बकिंघम पैलेस में तो मां दुर्गा को प्योर गोल्ड से बनी डिजाइनर साड़ी भी पहनाई गई है। इस साड़ी को बनाने में 22 कैरेट का 22 किलो सोना इस्तेमाल हुआ।
इसकी कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपए है। साड़ी में फूल पत्तियों के अलावा मोर की एम्ब्रॉयडरी की गई है। मीनाकारी वर्क अलावा इसमें जेम स्टोन का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया है।
50 कलाकारों ने ढाई महीने में बनाई साड़ी…
-इस अनोखी साड़ी को बनाने में 50 कलाकारों को करीब ढाई महीने का वक्त लगा।
– पूजा कमेटी के प्रेसिडेंट प्रदीप घोष कहते हैं कि इस बार हम कुछ यूनिक करना चाहते थे।
– सोने की साड़ी का आइडिया कमेटी के जनरल सेक्रेटरी साजल घोष की तरफ से आया। साजल प्रदीप के बेटे हैं।
– कोलकाता में इस बार कई उत्सव समितियों द्वारा 3,000 जगहों पर पूजा का आयोजन हो रहा है।
– इनके अलावा राज्य के कई शहरों और गांवों में भी इसका आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा 5 दिनों का उत्सव है।