बढ़ रही महंगाई के साथ ही दहेज का रेट भी बढ़ रहा है। पिछले साल की तुलना में दहेज के रेट में करीब 25% का उछाल आया है। डेढ़-दो साल पहले एक बैंक क्लर्क का रेट 6-8 लाख था, लेकिन अब 7 से 10 लाख तक है।
इसी तरह से अगल-अगल कैटोगरी के वर के लिए अलग-अलग रेट में जबरदस्त ग्रोथ। चपरासी से लेकर आईएएस तक सब का रेट तय है। इनमें वैसे लोग भी हैं जिन्होंने हाल ही में अपनी बेटी की शादी की है या वर की तलाश में हैं। सिंह साहब ने अभी हाल ही में अपनी बेटी की शादी की है। बेटी सरकारी बैंक में क्लर्क है।
वर ढूंढ़ने निकले तो रेट का पता चला। लड़की नौकरी कर रही है बावजूद इसके वर पक्ष की पहली शर्त कैश ही थी। पच्चीस परिवारों में रिश्ता लेकर गए। हर जगह कमोबेश 10 लाख रुपए कैश की मांग की गई। जेवर अलग से।