दीघा हॉल्ट पर शनिवार से ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने दीघा ब्रिज हॉल्ट स्टेशन का उद्घाटन किया और पाटलिपुत्र-बरौनी सवारी गाड़ी को हरी झंडी दिखा रवाना किया। रविवार से इस स्टेशन पर छह जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होगा। हॉल्ट के शुरू होने से दीघा-दानापुर क्षेत्र के रेल यात्रियों को लोगों राहत मिलेगी।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रामकृपाल ने कहा कि शीघ्र ही प्लेटफार्म के पक्कीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस हॉल्ट के निर्माण से आसपास के हजारों हजार लोगों को फायदा मिलने लगेगा। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि शीघ्र ही यहां से एक्सप्रेस ट्रेनें भी रुकने लगेंगी। पीने की पानी के लिए वाटर बूथ लगाए जाएंगे।
वहीं समारोह की अध्यक्षता करते हुए दानापुर मंडल रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश ठाकुर ने कहा कि कल से 12 ट्रेनों का ठहराव इस हॉल्ट पर होने लगेगा। यहां से छपरा, सोनपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर मोतिहारी व बरौनी के साथ-साथ नरकटियागंज व गोरखपुर को जाने वाली ट्रेनों का ठहराव होने लगेगा।
इस स्टेशन की महत्ता को देखते हुए शीघ्र ही यहां के रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण व इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर दीघा विधायक संजीव चौरसिया, डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक विनीत कुमार, पवन कुमार एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त चन्द्रमोहन मिश्र समेत तमाम रेल अधिकारी मौजूद थे।
हॉल्ट पर एक नजर
400 मीटर लंबा है प्लेटफॉर्म
2.5 करोड़ आई है निर्माण में लागत
02 चापानल लगे हैं हॉल्ट में
ट्रेनों की समय सारणी
ट्रेन नंबर : ट्रेन : आगमन : प्रस्थान
63284 : बरौनी पैसेंजर : 8.55 बजे : 8.57 बजे
63283 : बरौनी-पटना : 18.48 बजे : 18.50 बजे
55215 : मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र : 10.20 बजे : 10.22 बजे
55218 : पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर : 11.20 बजे : 11.22 बजे
55217 : मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र : 05.07 बजे : 5.09 बजे
55216 : पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर : 06.25 बजे : 06.27 बजे
55229 : पाटलिपुत्र बरौनी : 09.54 बजे – 09.56 बजे
55230 : बरौनी-पाटलिपुत्र : 5.10 बजे : 5.12 बजे
55007 : पाटलिपुत्र-गोरखपुर वाया छपरा : 05.50 बजे : 05.52 बजे
55008 गोरखपुर-पाटलिपुत्र : 10.40 : 10.42
63285 : बरौनी पटना : 06.58 बजे : 07.00 बजे
63280 : पटना-बरौनी : 08.46 बजे : 08.48 बजे