दिल्ली AIIMS में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद के इलाज का खर्च उठाएगी नीतीश सरकार? जानिए सीएम ने क्या कहा

खबरें बिहार की जानकारी

दिल्ली एम्स में भर्ती आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के इलाज का खर्च बिहार सरकार उठायेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। बता दें कि बुधवार को पटना के पारस अस्पताल में लालू प्रसाद से मिलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे। लालू प्रसाद का सरकारी खर्चे पर इलाज कराने से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस संबंध में पहले से ही नियम बना हुआ है, सबकुछ सरकार करेगी।

गौरतलब है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद बेहतर चिकित्सा के लिए बुधवार की रात दिल्ली चले गए। स्पेशल डॉक्टरों की टीम के साथ एयर एम्बुलेंस से वे दिल्ली एम्स पहुंचे। लालू प्रसाद को रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।

बता दें कि लालू प्रसाद शनिवार की रात में सीढ़ी से गिरने के कारण घायल हो गए थे। उनके कंधे की हड्डी टूट गयी थी, जबकि कमर में गंभीर चोटें आई थी। रात में घर पर ही डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। रविवार को तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें पारस में भर्ती कराया गया था। तब से उनका वहीं इलाज चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *