रक्षामंत्री बनने के बाद पहली बार निर्मला सीतारमण शुक्रवार से दो दिनों के श्रीनगर और सियाचिन दौरे पर रहेंगी। बता दें वो 29 सितम्बर को श्रीनगर में रहेंगे। इस दौरान वो सेना के सीनियर कमांडर्स के साथ मुलाक़ात कर के देश की सुरक्षा का जायज़ा लेंगी। अपने दौरे में वो चिनार कोर के मुख्यालय बादामी बाग़ भी जा सकती हैं।
आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में उड़ी के आर्मी बेस कैंप पर आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारतीय सेना की पैरा यूनिट ने PoK में सर्जिकल स्ट्राइक की थी, जिसमें कई आतंकी मारे गए थे तथा कई आतंकी कैंप पूरी तरह से तबाह हो गए थे। ऐसा पहली बार हुआ था कि भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर पाकिस्तानी कैंपों पर हमला किया।
दशहरा वाले दिन रक्षा मंत्री सियाचिन के दौरे पर जाएंगी। रक्षामंत्री का यह दौरा हौसला बढ़ाने वाला होगा। बता दें सियाचिन विश्व का सबसे ऊंचाई वाला बैटल ग्राउंड है। यहां तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। बता दें निर्मला सीतारमण को कैबिनेट में फेरबदल के बाद रक्षा मंत्रालय का प्रभार मिला था। वो देश की पहले पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री हैं। रक्षा मंत्री का पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने रक्षा मंत्रालय में कुछ बदलाव किये है।