बेगूसराय के लाल दीपक कुमार को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एसएसपी नियुक्त किया गया है। यह बेगूसराय सहित पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। दीपक एक तेज़ तर्रार पुलिस अफ़सर हैं। दीपक बेगूसराय के रामदिरी गाँव के हैं।
इससे पहले दीपक कुमार देश में कई जगह अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें मुजफ्फरनगर का एसएसपी भी नियुक्त किया गया था। वे पीएसी की 32वीं वाहिनी में कमाडेंट के पद पर भी तैनात रहे थे। बेहद ईमानदार दीपक कुमार को दबाव न मानने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है।
दीपक कुमार 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बेगूसराय बिहार के रहने वाले दीपक ने अपनी स्कूली शिक्षा लातेहार में पूरी करने के बाद बनारस विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में बीए की डिग्री पूरी की। फिर यह मुंबई चले गए। यहां से इन्होंने एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।