बिहार में एक लड़के ने 12वीं में टॉप किया है। ये लड़का रोज दिहाड़ी मजदूरी करता और इसके बाद बैठकर पढ़ता था। इस लड़के की हिम्मत को आप भी सलाम करेंगे।
जी हां, हम बात कर रहे हैं, रिया एफसीआइ रोड निवासी स्वर्गीय शंकर नाथ राम का पुत्र गणोश कुमार इंटर आर्ट्स परीक्षा में बिहार टॉपर बना है। गणोश ने दिहाड़ी मजदूरी कर अपनी पढ़ाई जारी रखी।
गणोश ने संजय गांधी हाई स्कूल से प्रथम श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा पास की थी। गणोश को परीक्षा परिणाम की जानकारी मीडिया से मिली।
उसने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य अपने परिवार को गरीबी से निकालना है। वह एक नौकरी की तलाश में है।