चेन्नई। महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को चेन्नई में सानुश सूर्यदेव से मुलाकात की, और सानुश के उम्दा खेल की प्रशंसा की। इस दो साल की उम्र में क्रिकेट की इतनी अच्छी समझ होना अपने आप में काफी बड़ी बात है। ये देश में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता का एक बड़ा उदाहरण है।
आपको बता दें कि सूर्यदेव अपना नाम इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज करा चुके हैं। वे भारत के सबसे युवा क्रिकेटर हैं, सानुश की उम्र फिलहाल 2 साल है। जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था तब वह केवल 1 साल के थे। जिस उम्र में अभिभावक अपने बच्चों के कैरियर के बारे में सोचना शुरू भी नहीं करते हैं वहीं सानुष अपने खेल से दुनिया में अपना नाम रौशन कर रहे हैं।
सानुष जब खेलते हैं तो बिल्कुल ऐसा लगता है कि महेन्द्र सिंह धोनी खेल रहे हों। इस कम उम्र में भी वह एक पेशेवर खिलाड़ी की ही तरह कवर ड्राइव, स्ट्रेट कवर ड्राइव और एलेन खेलते हैं। बल्लेबाजी के साथ ही वो एक बहुत अच्छे गेंदबाज भी हैं। हम यह भी कह सकते हैं कि देश के लिये एक नया ऑलराउंडर तैयार हो रहा है।