चिराग ने चाचा पशुपति पर कसा तंज, कहा मंत्री बनने की चाहत में चाचा ने पीठ में खंजर भोंका, पार्टी और परिवार को धोखा दिया

राजनीति

पटना: आशीर्वाद यात्रा को लेकर समस्तीपुर पहुंचे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति पारस व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि चाचा पशुपति पारस ने केंद्र सरकार में मंत्री बनने की व्यक्तिगत महत्वकांक्षा पूरी करने के लिए परिवार व पार्टी दोनों को धोखा दिया है। परिवार का मुखिया होने के बावजूद चाचा ने पीठ पर खंजर भोंका। इस बात को लोजपा के सभी सदस्य व कार्यकर्ता अब जान गए हैं

आशीर्वाद यात्रा के दौरान आये चिराग ने बुधवार शाम परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि स्व.रामविलास पासवान के सपने को चकनाचूर करना चाचा को आने वाले समय में महंगा पड़ेगा। बिहार की जनता अपने नेता स्व. रामविलास पासवान के साथ हुई धोखेबाजी का हिसाब लेकर रहेगी।

उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। सीएम के इशारे पर लोजपा के पीठ पर छूरा भोंक कर चाचा ने अपनी मंशा जगजाहिर कर दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में विधानसभा चुनाव होगा। जदूय में कई बड़ी टूट दिखेगी। विधायक व पूर्व विधायक सहित कई दिग्गज लोजपा के संपर्क में है।

चुनाव के समय लोजपा तय करेगी कि वह किस तरह के गठबंधन में शामिल होगी। फिलहाल लोजपा को मजबूत किया जा रहा है। चुनाव को मध्य में रखते हुए पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चिराग ने कहा कि चाचा पशुपति पारस सहित पांच सांसद को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। अगर ये लोजपा के कोटा से मंत्री बनते है तो पार्टी कोर्ट का दरवाजा खटखटायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *