पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस वर्ष छठ करेंगी। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए ये बातें कही। राबड़ी देवी ने पिछली बार छठ नहीं की थी। राबड़ी ने तब कहा था कि मैं अब अपने बेटे की शादी के बाद ही छठ करूंगी। लेकिन, बेटों की शादी के पहले ही राबड़ी देवी ने छठ करने का फैसला कर लिया है। कारण चाहे जो हो।
राबड़ी आवास पर राजनीति से दूर छठ पूजा के आयोजन में सभी दलों के नेता जुटते हैं। पिछली बार छठ के अवसर पर राबड़ी आवास पर सन्नाटा था वहीं इस बार राबड़ी आवास छठ के गानों से गुलजार रहेगा। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर इस साल छठी मइया के गीत गूंजेंगे।
पिछले साल की बात करें तो राबड़ी देवी ने कहा था कि अपने बेटों की शादी के बाद ही फिर से छठ व्रत करेंगी। पिछले साल तबियत का भी हवाला देते हुए राबड़ी देवी ने कहा था कि तबियत भी कुछ खराब है। अब छठ व्रत बेटों की शादी के बाद ही करूंगी।’ गौरतलब है कि बिहार में लालू-राबड़ी के आवास पर छठ पूजा आयोजन की खास चर्चा रहती थी।
राजनीति से दूर इस आयोजन में सभी दलों के नेता जुटते थे। पिछले साल इन दिनों राबड़ी के बेटे अैर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मिलने वाले विवाह प्रस्ताव के खूब चर्चे सुर्खियों में रही थी। एक सरकारी व्हाट्सऐप नंबर पर उपमुख्यमंत्री को लड़कियों ने विवाह के 44,000 से ज्यादा प्रस्ताव भेजे।