एम्स एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसमें एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ के युवक ज्ञानप्रकाश ने एक सफलता का परचम लहराया है।
युवक की सफलता से उसके परिजन काफी खुश हैं। वहीं गांव में जश्न का माहौल है।के कोटा में रहकर मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे एकमा के परसागढ़ निवासी ज्ञान प्रकाश ने 13 वीं रैंकिंग (एसटी कोटा) हासिल की है।
ज्ञानप्रकाश परसागढ़ निवासी पशुपतिनाथ शर्मा के पुत्र है। सफलता का श्रेय अपने दादा दादी, माता पिता गुरुजनों को देते हुए ज्ञानप्रकाश ने कहा कि दादा जी की इच्छा है कि मैं डॉक्टर बन कर क्षेत्र की सेवा करूं।
उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी में उम्र से पहले गलत दिशा में झुकाव हो जा रहा है।जिसके कारण लक्ष्य से भटकाव जा रही है।
ज्ञानप्रकाश की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा परसागढ़ में ही हुई है। उनके पिता रामविलास शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा परसागढ़ के दीपेश्वर विद्या निकेतन में हुई है।
ज्ञानप्रकाश की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा परसागढ़ में ही हुई है। उनके पिता रामविलास शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा परसागढ़ के दीपेश्वर विद्या निकेतन में हुई है।
Pages: 1 2