भारत में ये सेलिब्रिटी गरीब लोगों की मदद करने में हैं सबसे आगे

अंतर्राष्‍ट्रीय खबरें

आज हम आपको भारत के कई ऐसे सितारों के बारे में बता रहे हैं जो अपने काम के साथ-साथ अपने द्वारा किए गए दान से भी लोगों का दिल जीतते हैं। भारत में ऐसे कई स्टार्स हैं जो दूसरों की मदद करने में सबसे आगे रहते हैं…

1. नाना पाटेकर- नाना पाटेकर को किसानों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने अलग अलग इलाकों में जाकर किसानों की करीब 300 विधवाओं को 15,000 रुपये की आर्थिक मदद दी। मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर उन्होंने कृषक परिवारों के लिए ‘नाम’ नामकी संस्था शुरू की है।

2. अक्षय कुमार- बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार भी आत्महत्या कर चुके किसानों के परिवारों की मदद के लिए आगे आए। अक्षय ने 180 परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।

3. अजीम प्रेमजी-

Wipro के संस्थापक अजीम प्रेमजी बेबाक बात और दरियादिली के लिए मशहूर हैं। प्रेमजी Wipro के अपने आधे शेयर एक धर्माथ संस्था को दान कर चुके हैं। इसका मूल्य 53,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। प्रेमजी अन्य रईसों से भी समाजिक कार्यों में आगे आने की अपील करते रहे हैं।

4. जॉन अब्राहम-

पशुओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था पेटा से जुड़े जॉन अब्राहम गरीबों की मदद में भी पीछे नहीं रहते। प्राकृतिक आपदा वाले इलाकों में बेघर हो चुके लोगों के लिए घर बनाने में वे मदद करते हैं।

5. प्रियंका चोपड़ा-

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा गरीब और पिछड़े बच्चों की मदद करती हैं। प्रियंका बच्चों, बंधुआ मजदूरी और मानवाधिकारों के बारे में भी मुखर होकर अपनी बात रखती हैं।

6. सचिन तेंदुलकर-

सचिन के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि वो हर साल 200 गरीब बच्चों की शिक्षा व उनके रहन सहन का खर्चा उठाते हैं। सचिन इलाज से गुजरने वाले राज्यस्तरीय खिलाड़ियों की मदद भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *