केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। रिजल्ट में पिछली बार की तुलना में लगभग पांच फीसद की गिरावट आई है। कुल 90.95 फीसद विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार जहां 93.04 फीसद लड़के पास हुए हैं, वहीं लड़कियों का पास फीसद 92.5 रहा है। लड़कों का पास फीसद लड़कियों के मुकाबले 0.9 अधिक है।त्रिवेंद्रम की बादशाहत, दिल्ली नौवें स्थान पर : दसवीं के परीक्षा परिणाम की जोन रैंकिंग में त्रिवेंद्रम ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है, जबकि दिल्ली जोन नौवें स्थान पर रहा है। त्रिवेंद्रम के 99.85 फीसद विद्यार्थी पास हुए हैं। जबकि रैंकिंग में दूसरे स्थान पर चेन्नईहै। चेन्नई के 90.62 फीसद विद्यार्थी पास हुए हैं। 98.23 पास फीसद के साथ इलाहाबाद तीसरे और देहरादून चौथे पायदान पर है। 78.09 पास फीसद के साथ दिल्ली नौवें स्थान पर है। 65.53 पास फीसद के गुवाहाटी सबसे पीछे है।पंचकूला जोन में लड़कियों ने मारी बाजी : पंचकूला जोन का परिणाम दोपहर बाद घोषित किया गया। एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी।
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित, 12 वीं के बाद अब10वीं में भी त्रिवेंद्रम जोन के छात्रों ने मारी बाजी
पटना जोन के 95.5 फीसद बच्चे सफल
पटना : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया है। इसमें पटना जोन के 95.5 फीसद बच्चे सफल हुए हैं। पिछले साल के वनिस्पत रिजल्ट में 2.38 फीसद का गिरावट है।