बिहार में बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि करीब 8 महीने पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
यह मामला जलवासी पंचायत के हरपुर गांव का है। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। मृतक की पहचान हरपुर गांव के रहने वाले कमलेश चौहान के पुत्र दिनेश चौहान और उसकी पत्नी फुलवंती के रूप में की हुई है।
बताया जा रहा है कि कमलेश चौहान ने अपनी बेटी की शादी मंगोलपुर में की थी। उसका बेटा दिनेश अक्सर अपनी बहन के घर आया-जाया करता था। इस बीच उसको बहन की ननंद फुलवंती से प्रेम हो गया। दोनों घर वालों से छिपकर मिलने लगे और फिर शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने 8 महीने पहले घर से भागकर शादी कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।