पटना: बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में एक गुफा है। यह गुफा सोन भंडार के नाम से फेमस है। इसके बारे में बताया जाता है कि इसमें बेशकीमती खजाना छुपा हुआ है। लेकिन आजतक कोई निकाल नहीं पाया। इस गुफा को देखने के देश-विदेश से हजारों लोग आते हैं।
बिंबिसार ने बनवाया था गुफा
बताया जाता है कि इस गुफा को बिंबिसार ने अपनी खजाना छुपाने के लिए बनाया था। जब बिंबिसार को खतरा महसूस हुआ तो वह खजाना इस गुफा में रख दिया। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इस गुफा में जरासंध राजाओं का खजाना लूटकर रखता था। खजाना जिसका भी हो, लेकिन आज भी यह सोन भंडार मौजूद है। इसको लेकर कई रहस्य भी बना हुआ है।
अंग्रेजों ने लूटने की थी कोशिश
बताया जाता है कि आजादी से पहले इसके बारे में जब अंग्रेजों को पता चला तो वह सोन भंडार के पास पहुंचे। कई उपाय लगाया खजाना निकालने के लिए, लेकिन सफल नहीं हुए। तब अंत में अंग्रेजों ने तोप से उड़ाने का प्रयास किया। फिर भी कोई सफलता नहीं मिल पाई। जिसके बाद सभी लौट गए।
काफी सोच समझकर बनाया था गुफा
बताया जाता है कि इस गुफा को काटकर बना गया था। गुफा की देखरेख के लिए सिपाहियों का वहां पर कमरा बना गया था। गुफा के गेट पर बड़े पत्थर रखा गया था। जो दरवाजा का काम करता था। जो आज तक कोई खोल नहीं पाया। गुफा के कुछ पत्थरों पर शंख लिपि में कुछ लिखा हुआ है। इतिहासकार बताते हैं कि दरवाजे खोलने के लिए पत्थर पर राज लिखा गया था।