बिहार बोर्ड (BSEB) के इंटरमीडिएट या 12वीं परीक्षा के परिणाम 6 जून को जारी किए जाएंगे। 12वीं का रिजल्ट जारी किए जाने में अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। बिहार बोर्ड ने पहले इंटरमीडिएट के रिजल्ट 7 जून को जारी करने वाला था, लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑनलॉइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 जून होने से 12वीं का रिजल्ट एक दिन पहले जारी किए जाने का फैसला किया गया था। बिहार बोर्ड ने यह फैसला छात्रों की सहूलियत को ध्यान रखते हुए किया था।
12वीं के नतीजों का ऐलान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर बुधवार दोपहर 12 बजे तक जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी किए जाने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक किए जा सकते हैं। इसके लिए अलवा आप हमारी वेबसाइट पर यहां (बिहार बोर्ड रिजल्ट 2018) लिंक को क्लिक कर अपना रिजल्ट पा सकते हैं।
इस बार बोर्ड ने मेरिट सूची में आने वाले सभी विषयों के विद्यार्थियों को वेरीफिकेशन कराया गया। छात्रों के वेरीफिकेशन का काम पूरा हो चुका है। अब रिजल्ट जोरी किए जानें में कुछ ही घंटे बाकी हैं। माना जा रहा है कि ये रिजल्ट बुधवार 6 जून को दोपहर 12 बजे तक जारी कर दिए जाएं।