बिहार की इन महिलाओं से देश भर की महिलाओं को सीख लेने चाहिए। इन महिलाओं ने ना सिर्फ दहेज लोभियों के लिए मोर्चा खोला दिया है।
इतना ही नहीं इस लड़कियों ने उन युवकों से शादी करने से भी साफ इंकार कर दिया जिसे उनके माता पिता ने उनके लिए चुना था। इन महिलाओं का कहना है कि हम उनसे शादी कैसे कर सकते हैं जो हमें सीरत से नहीं बल्कि सूरत से पहचानते हैं। जो हमसे नहीं बल्कि पैसों से प्रेम करते हैं।
पश्चिम चंपारण जिले के खोतावा गांव निवासी कुसुम कुमारी, यूपी में नौरांगिया से अजय कुमार से शादी करने के लिए तैयार बैठी थी। इस दौरान शादी स्थल पर हंगामा हो गया। दूल्हे के पिता ने अपना बकाया 5000 रुपए कुसुम के पिता से मांगे, जो कि उन्होंने शादी से पहले देने का वादा किया था।
कुसुम के पिता के अनुसार उन्होंने शादी से पहले लड़का पक्ष को 20000 रुपए दे चुके हैं। बावजूद इसके लड़का पक्ष का कहना था कि अगर उसे बकाया पैसे नहीं मिले तो यह शादी नहीं होगी।