गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में लड़के वालों के अधिक दहेज मांगने को लेकर लड़की ने शादी से किया इंकार, फिर बरात वापस लौटी।
सूत्रों के मुताबिक़ बताया गया कि मीरगंज कुशवाहा चौक निवासी बच्चा प्रसाद के पुत्र राजन की शादी बड़हरिया थाना क्षेत्र के बबन बाड़ा गांव के मंगल भगत के घर तय हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार लड़की पक्ष के लोग तिलक लेकर लड़का पक्ष के घर मीरगंज पहुंचे थे। तिलक पहुंचने के बाद दूल्हे ने अचानक अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। लड़की पक्ष के लोगों के द्वारा बहुत देर तक समझौता किया जाता रहा।