बॉलीवुड ‘इंडिया VS पाकिस्तान’ में बिहार की बेटी का दिखेगा जलवा

कही-सुनी

बिहार के गोपालगंज की रहने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस कनक पाण्डेय एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही हैं।कनक फिलहाल, एलएलबी कर रही हैं। कनक भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड की मूवी में भी काम कर रही हैं। उनकी बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म जुलाई या फिर अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

इसलिए शुरू की भोजपुरी इंडस्ट्री से शुरुआत…
– भोजपुरी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने पर कनक का कहना है कि वो उनकी मदर टंग है।
– उन्होंने बताया कि वे भोजपुरी सिनेमा देखकर बड़ी हुई हैं तो इस इंडस्ट्री से शुरुआत करना काफी आसान रहा।
– कनक शुरू से ही भोजपुरी फिल्में करना चाहती थीं। भोजपुरी में बोल्ड सीन्स के बारे में वे कहती हैं कि उनकी कोशिश साफ सुथरी फिल्म करने की होती है।
– उन्होंने कहा कि भोजपुरी को बेवजह का बदनाम कर दिया गया है। ये इंडस्ट्री इतनी भी बुरी नहीं है।
(चर्चा में क्यों : कनक पाण्डेय की फिल्म ‘इंडिया वर्सेज पाकिस्तान’ का फर्स्ट लुक और टीजर नवरात्रि के मौके पर आउट हुआ है। ये फिल्म मई में रिलीज होगी।)

पापा सिविल डिफेन्स में तो मां हैं डॉक्टर
– कनक का फैमिली बैकग्राउंड नॉन फिल्मी है। उनके पापा सिविल डिफेन्स में हैं जबकि मम्मी डॉक्टर हैं।
– उनका भाई स्टेट लेवल का क्रिकेटर है और बहन कनाडा से बायोटेक्नोलॉजी कर रही है।
– कॉलेज के समय से ही कनक को ड्रामा और थियेटर करने का शौक रहा है और यही वजह है कि उन्होंने एक्टिंग के लिए मुंबई का रुख किया।

नहीं मिली थी फिल्म तो निराश होकर लौट गई थी घर
– कनक पहली बार साल 2014 में मुंबई आई थी। यहां आने के बाद उन्होंने काफी स्ट्रगल किया लेकिन काम नहीं मिला।
– काम नहीं मिलने के बाद वे निराश होकर वापस घर लौट गई। इसके बाद वो दोबारा साल 2015 मुंबई आई।
– थोड़े दिन रहने कबे बाद उन्हें साल 2016 में भोजपुरी डायरेक्टर पराग पाटिल की फिल्म बागी इश्क मिली।
– कनक की दूसरी फिल्म इंडिया वर्सेज पाकिस्तान की शूटिंग चल रही है। फिल्म में उनके अपोजिट रितेश पांडे हैं।

– फिल्म में कनक रितेश की पत्नी का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं।
– इसके अलावा कनक बॉलीवुड की मूवी द जिंक्स में भी काम कर रही हैं।
– कनक फिल्म में माया नाम की लडकी का कैरेक्टर प्ले कर रही है जो पूरी तरह से फोबिया के बीमारी से पीड़ित रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *