बिहार के इस गुफा में छुपा है बिंबिसार का खजाना, आज भी छिपा है लाखों टन सोना

कही-सुनी

बिहार के राजगीर में एक ऐसा गुफा है, जहां लाखों टन सोना छिपा हुआ है। यह गुफा बहुत बड़े चट्टान से ढंका हुआ है। कहा जाता है कि बिंबिसार ने यहां पर अपना खजाना छिपाया था। यहां आज भी सोने का खजाना छिपा हुआ है।

भारत में ऐसी कई किले, मंदिर और महल हैं, जो खजानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। सोने के खजाने से जुड़ा ऐसा ही एक मामला बिहार के ‘सोन भंडार गुफा’ से जुड़ा है, जिसमें लाखों टन सोना छिपा हुआ है। यह गुफा बिहार के छोटे से शहर राजगीर में है।
ऐसा माना जाता है कि मौर्य शासक बिंबिसार ने अपने शासनकाल में राजगीर में एक बड़े पहाड़ को काटकर अपने खजाने को छुपाने के लिए गुफा बनाई थी। इस कारण इस गुफा का नाम पड़ा था सोन भंडार।इस ‘सोन भंडार गुफा’ के बारे में कहा जाता है कि सोने को सहेजने के लिए इस गुफा को बनवाया गया था। पूरी चट्टान को काटकर यहां पर दो बड़े कमरे बनवाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *