बिहार से नेपाल के जनकपुरधाम अब जा सकेंगे आसानी से, रेल मार्ग और पुल का हो रहा निर्माण

आस्था

पड़ोसी देश नेपाल में रामायण काल के ऐतिहासिक जनकपुर धाम जाना अब और भी आसान हो जायेगा। बिहार के जयनगर से जनकपुरधाम होते हुए बर्दीवास तक बड़ी लाइन का काम तेजी से चल रहा है। यही नहीं, बल्कि भारत-नेपाल सीमा के हरिणे गांव में बैलौंती नदी पर पुल बनाया जा रहा। करीब 5 करोड़ की लागत से बनाये जा रहे इस पुल का आधे से अधिक निर्माण हो चूका है। इस पुल के निर्माण के बाद बिहार से जनकपुर की दूरी आधे से भी कम होकर 7 किलोमीटर हो जाएगी।

पहले इस रास्ते से लोग बरसात के समय में नाव से यात्रा करते थे।
वहीं सड़क मार्ग से वाहनों को लंबी दूरी तय कर त्रिपेक्षण के रास्ते नेपाल जाना होता था। इस खतरनाक मार्ग लोगों के अंदर एक दर कायम किये था जिससे लोग शाम होने से पहले ही भारत लौट आते थे।

भारत-नेपाल सीमा के लोग इस निर्माण से अति प्रसन्न हैं। जनकपुरधाम हिन्दुओं का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। अब लोग इस पुल से कम समय में माँ सीता की नगरी जनकपुर की यात्रा पूरी कर सकेंगे। पुल निर्माण के साथ ही नेपाल में पक्की सड़क का निर्माण बहुत ही जोर शोर से चल रहा है जिससे अब जनकपुर के रास्ते नेपाल बहुत ही आसान हो जायेया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *