एवरेस्ट फतह कर सीतामढ़ी के प्रभात ने किया बिहार का नाम रौशन

एक बिहारी सब पर भारी

सुरसंड थाना क्षेत्र के धनहरी गांव निवासी प्रभात गौरव ने माउंट एवरेस्ट पर परचम लहराकर देश को गौरवान्वित किया है।

सार्वजनिक उपक्रम तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम ( ओएनजीसी) में कार्यरत प्रभात की इस उपलब्धि के बाद उनके माता -पिता को दिल्ली बुलाया गया है।

इस मिशन के लिए ओएनसीजी ने बिहार के अपने तीन कर्मचारियों को चुना था। इसमें प्रभात के अलावा संतोष कुमार एवं निर्मल कुमार थे।

ओएनसीजी के अधिकारियों के अनुसार, जोरहाट ओएनजीसी के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार, मुंबई के कार्यकारी अभियंता (मैकेनिकल) निर्मल कुमार और अंकलेश्वर के कार्यकारी अभियंता (इलेक्ट्रिकल) प्रभात गौरव एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने में सफलता पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *