बिहार के जमुई जिले में शराबी पति को पुलिस स्टेशन से छुड़ाने के लिए एक महिला में हाई वोल्टेज ड्रामा किया। हाथ में डंडा लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची महिला ने खुद को मां दुर्गा का अवतार बताया। पुलिस वालों से महिला ने कहा कि मैं दुर्गा का अवतार हूं, मेरे पति को छोड़ दो।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को सिकंदरा महादलित टोले के निवासी कार्तिक मांझी को शराब के नशे में पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजने के लिए हाजत में बंद कर दिया। इस दौरान अपने पति को छुड़ाने के लिए पत्नी संजू देवी अपनो हाथ में एक डंडा लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची। महिला ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह मां दुर्गा का अवतार है।
थाने में पहुंचते ही महिला ने पुलिसकर्मियों के सामने चावल का दाने को छिटना शुरू कर दिया और कहने लगी कि मेरे आदेश के बगैर कुछ नहीं हो सकता। महिला ने थानाध्यक्ष से कहा कि हमरा पति को हाजत से बाहर निकालो हम दुर्गा हैं। हम भगतिनी हैं। दस मिनट के बाद पुलिस के द्वारा शराबी पति की पत्नी को थाने से बाहर निकाला गया।