बिहार में प्रंचड गर्मी! तापमान 42 के पार, चार डिग्री और चढ़ने के आसार, पटना सहित 25 शहरों में हीट वेव का अलर्ट

खबरें बिहार की जानकारी

 पटना सहित पूरा प्रदेश गर्म पछुआ हवा के चपेट में है। रविवार को पटना का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शरीर को झुलसा देने वाली गर्म हवा के कारण राजधानी की सड़कों पर सन्नाटा सा नजारा दिखा। घर से बाहर निकलते ही गला सूख रहा था। प्यास बुझाने के लिए लोग पानी की तलाश करते दिखे।

शहर में निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूर पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। राहगीरों का गर्मी से हाल बुरा था। नेहरू मार्ग, जेपी गंगा पथ सहित फ्लाईओवर पर वाहनों की संख्या कम दिखी। राजधानी समेत प्रदेश में गर्मी और सतही पछुआ हवा का प्रवाह रविवार को भी बना रहा। पटना समेत प्रदेश के औरंगाबाद, सुपौल में (हीट वेव) लू का असर देखने को मिला।

कामगार मजदूर गर्मी में परेशान।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश में पछुआ हवा की मजबूत स्थिति व उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश तक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना होना व आर्द्रता में कमी आने के कारण लू जैसे हालात बने है। इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए अगले चार दिनों तक प्रदेश में लू का प्रभाव बने होने के साथ तापमान में भी सामान्य से एक से चार डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

प्रचंड गर्मी में विरान अटल पथ।

प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि होने से गर्मी का असर लोगों को परेशान कर सकता है। खासतौर पर प्रदेश के दक्षिणी भागों में इसका असर देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार , बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में (हीट वेव) लू का प्रभाव बने रहने का पूर्वानुमान है।

पानी का बोतल लेकर पढ़ने जाते बच्चे।

इन मौसमी प्रभावों के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान 16 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

  • पटना 42.2
  • गया 41.7
  • औरंगाबाद – 42.0
  • डेहरी – 42.4
  • भोजपुर – 41.5
  • नवादा – 41.3
  • मुजफ्फरपुर – 38.2
  • मोतिहारी – 41.0
  • वाल्मीकि नगर – 41.0
  • भागलपुर 40.4
  • बांका – 41.4
  • बांका – 40.0
    • खगड़िया – 41.8
    • अररिया – 36.9
    • पूर्णिया – 39.4
    • कटिहार – 38.7

    लू से बचने के उपाय

    लू के प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से आम लोगों के लिए सलाह जारी किया गया है।

  • हीट वेव से बचने के लिए प्यास न लगने पर भी बार-बार जल का सेवन करते रहें, ताकि शरीर को प्रर्याप्त मात्रा में जल मिल सके।
  • गर्मी के दुष्प्रभावों से बचने के लिए ताजा पका भोजन करें।
  • दोपहर 12 से तीन बजे के बीच भोजन पकाने से बचें।
  • नंगे पांव बाहर या घर की छत पर जाने से बचे।
  • बाहर के भोजन करने से परहेज करें।
  • एक बार से अधिक भोजन न करें मौसमी फल, तरल पदार्थों का सेवन करें।
  • घर से बाहर निकलने के दौरान हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।
  • अपना सिर ढक कर रखें, टोपी व छाते का प्रयोग करे।
  • बच्चों व पालतू पशुओं को वाहनों में छोड़कर न जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *