बिहार में नवंबर में ही नौ डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान, गया रहा राज्‍य का सबसे ठंडा शहर

खबरें बिहार की जानकारी

बिहार में ठंड का आगाज हो चुका है। पछुआ हवा की गति घटने और बढ़ने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। रविवार को बिहार के छह जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पटना समेत प्रदेश के 17 जिलों के न्यूनतम तापान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

बिहार का गया लगातार दूसरे दिन राज्‍य का सबसे ठंडा शहर रहा। गया का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को गया का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले पांच दिनों तक शुष्‍क रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। वहीं कैमूर, रोहतास, भभुआ व गया जिला का न्यूनतम पारा आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आठ से 10 किमी प्रतिघंटा पछुआ हवा का प्रवाह होने से दिन में धूप खिलने के बाद थोड़ी राहत मिली लेकिन शाम में ठंड का एहसास लोगों को हुआ।

बिहार के प्रमुख शहरों का न्‍यूनतम तापमान

  • पटना 13.9
  • गया 8.9
  • औरंगाबाद 10.4
  • मुजफ्फरपुर 16.7
  • रोहतास 11.5
  • बांका 11.3
  • भागलपुर 14.7
    • भागलपुर 14.7
    • कटिहार 15.3
    • पूर्णिया 14.4
    • बेगूसराय 12.9
    • सारण – 16.7
    • सुपौल 16.6
    • (न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    कहां घटा, कहां बढ़ा तापमान

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के छह जिले के पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, गया, फारबिसगंज, अररिया व सारण के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं राजधानी समेत प्रदेश के वाल्मीकि नगर, सिवान, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, रोहतास, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, सबौर, जमुई, पूर्णिया एवं कटिहार जिले के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *