बिहार में गर्मी का सितम, 13 जिलों में पारा 40 डिग्री से पार, लू के थपेड़ों से परेशान हुए लोग

खबरें बिहार की जानकारी

राजधानी पटना समेत बिहार के दक्षिण हिस्सों में तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है। वहीं, उत्तर बिहार में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।

सोमवार को तेरह जिलों में पारा 40 डिग्री से पार जाने पर लोगों की परेशानी बढ़ गई। मौसम विभाग ने तीन दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को राजधानी पटना के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि राज्य के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। पटना समेत छह जिलों में हीट वेव रहा। इससे इन जिलों में लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल दिखा। लोग घरों में दुबके नजर आए तो लू से बचाव की कोशिशें भी देखी गई।

पटना मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के दक्षिणी भाग में पछुआ एवं उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हवा के प्रभाव के कारण रोहतास, बक्सर, गया, नवादा व पटना में तापमान अधिक रह रहा है। मंगलवार को सूबे का अधिकतम तापमान बक्सर में दर्ज किया गया। बक्सर का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि पटना में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जो कि दशमलव डिग्री ज्यादा है। पटना के अलावा गया, बक्सर, जमुई, बांका व नवादा में भी हीट वेब रहा। बुधवार को राजधानी समेत राज्य भर के तापमान में आधा से एक डिग्री तक कमी की संभावना जताई गई है। गुरुवार से मौसम में गर्मी के फिर से बढ़ने के आसार हैं।

बिहार में प्रचंड गर्मी व लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। बक्सर में जहां सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं पटना में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा। गया में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री, जमुई में 41.1 डिग्री, बांका में 41.1 डिग्री और नवादा में 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा राज्य भर के 13 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री व इससे अधिक रहने से लोग परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *