बिहार में गुंडा राज…यूपी में मिट्टी में मिलाया जा रहा, यहां जेल से निकाला जा रहा’, सीतामढ़ी में बरसे सम्राट

खबरें बिहार की जानकारी

बिहार भाजपा के फायर ब्रांड नेता और प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद में उप नेता सम्राट चौधरी ने जानकी जन्मभूमि पर विविध कार्यक्रमों में शामिल होने आने पर बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में गुंडों का राज है। उत्तर प्रदेश में गुंडों को मिट्टी में मिलाने का काम हो रहा है तो यहां उन्हें जेल से बाहर निकाला जा रहा है।

नीतीश सरकार को होश में रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार की जनता सब जानती है। अब उनका कोई वजूद नहीं रह गया है।

नीतीश कुमार पर पीएम बनने को लेकर कसा तंज

नीतीश कुमार को पहले भी पीएम बनने का कीड़ा काटा था तब दो सीट पर ही सिमट कर रह गए थे। अब फिर से कीड़ा काट रहा है तो 2024 में जीरो पर आउट हो जाएंगे। बिना दूल्हा के बराती घूम रहे हैं। कुछ लोग बिचौलिए का काम कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी से लड़ना है तो पार्टी की व्यवस्था से लड़ें। पहले भी कहा था आज भी कह रहा हूं कि नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से मिट्टी में मिलाने का काम करूंगा।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सचेत रहकर बिहार को विकास की ओर ले जाना है। शहर के रीगा रोड स्थित द्वारका पैलेस में कार्यकर्ता सह सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

पीएम मोदी को कमजोर करने के लिए सारी ताकतें लगीं: सम्राट

सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर करने के लिए सारी ताकतें लगी हैं। नीतीश कुमार पलटू बाबू की आदत ही है पलटी मारने की।

विधानसभा और लोकसभा दोनों ही चुनावों में पलटू बाबू नहीं रहने वाले हैं। उनकी याददाश्त जा रही है। आज बिहार में सरकारी गुंडों से डरना पड़ता है।

रामनवमी हि‍ंसा पर सरकार को घेरा

रामनवमी की शोभा यात्रा निकलने पर कुछ गड़बड़ी हो जाती है तो सीधे हिंदुओं को जेल भेज दिया जाता है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन रहा है। 14 जनवरी को मिथिलावासी अयोध्या चलें और श्रीराम की पूजा में भाग लें। अयोध्या के बाद अब सीतामढ़ी में भी मां सीता का भव्य मंदिर बनेगा।

2005 से पहले बिहार में एक हजार शराब की लाइसेंसी दुकानें थीं। 2010 आते-आते दस हजार हो गईं। 2016 में शराबबंदी की बात हो गई। आज शराब बंद नहीं होती तो 30 करोड़ सरकार के खाते में जाते। शराबबंदी होने के बाद 10 हजार करोड़ जदयू के खाते में जा रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री रामाधार महतो ने की। कार्यक्रम को सांसद रमा देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष राधामोहन शर्मा, भाजपा विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार, विधायक ईं. अनिल कुमार, विधायक गायत्री देवी, विधायक मोतीलाल प्रसाद, आशुतोष शाही, पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधायक गुड्डी चौधरी और उनके पति राजेश चौधरी, बोचहां की पूर्व विधायक बेबी कुमारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *