विदेशी में दिखेगी बिहार की संस्कृति की झलक, 4 जुलाई से मनाया जायेगा चार दिवसीय बिहार महोत्सव

कही-सुनी

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और मॉरिशस के कला संस्कृति मंत्रालय ने बिहार के 24 सदस्यीय सांस्कृतिक दल की मॉरिशस यात्रा पर मुहर लगा दी है। अब कला संस्कृति मंत्री शिवचन्द्र राम और उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में बिहार के कलाकार 4 से 7 जुलाई तक मॉरिशस की यात्रा करेंगे।

भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन मॉरिशस द्वारा आयोजित इस चार दिवसीय बिहार महोत्सव में कलाकार बिहार के पारंपरिक लोक संगीत के साथ यहां के मशहूर क्राफ्ट की जीवंत प्रदर्शनी से मॉरिशसवासियों का दिल जीतेंगे। यूनियन की चेयरमैन सरिता बुधु ने बिहार के दल को मॉरिशस का न्योता दिया था।

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद तथा मुख्यमंत्री सचिवालय की स्वीकृति के बाद बिहार का सांस्कृतिक दल 2 जुलाई को मॉरिशस रवाना होगा। दल में 10-10 कलाकार कला संस्कृति व उद्योग विभाग के उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान द्वारा चयनित किये गये हैं। कला संस्कृति के अपर सचिव आनंद कुमार तथा उपेन्द्र महारथी संस्थान के उप विकास पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा भी दल में होंगे।

पहले बिहार के कला दल को 10 से 15 जून तक मॉरिशस में अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करना था पर दफ्तरी प्रक्रिया की वजह से इसमें विलंब हुआ। कला संस्कृति विभाग ने पहले ही राज्य सरकार से पुरस्कार प्राप्त वरीय 10 कलाकारों का चयन कर लिया था। अब उद्योग विभाग ने भी दस नामचीन क्राफ्ट के राष्ट्रीय अथवा राज्य पुरस्कार प्राप्त कलाकारों का चयन किया है।

पद्मश्री बउआ देवी मॉरिशस में बनायेंगी मिथिला पेंटिंग..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *