Bihar Weather Today: प्रदेश में मौसम का मिजाज हर दिन बदलता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से प्रदेश के उत्तरी भागों में पुरवा तो दक्षिणी भागोंं में पछुआ की स्थिति मजबूत बनी हुई है। जिसके प्रभाव से कहीं मौसम सामान्य बना है तो कहीं लू का असर दिख रहा है
मौसम विज्ञानी की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किशनगंज जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश व गरज के साथ बिजली चमकने का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश के दक्षिणी भाग के सात शहर बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा, जमुई एवं गया लू की चपेट में रहेंगे। इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं बुधवार को राजधानी पटना व इसके आसपास पुरवा का असर प्रभावी रहा। वहीं पुरवा की गति कम होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा। अधिकतम तापमान में भी सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 42.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ डेहरी और औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी वहीं तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ेगी।
जिला अधिकतम न्यूनतम
पटना 36.2 25.4
गया 40.7 24.6
औरंगाबाद 42.0 24.3
भागलपुर 37.0 25.0
मुजफ्फरपुर 33.4 26.1
मोतिहारी 34.5 24.5
पूर्णिया 32.7 26.0