बिहार के इस गांव के खेत में मिले सोने के सिक्के, लोगों की जमा हुई भीड़, पुलिस भी पहुंची

जानकारी

बिहार के बक्सर जिले के बरांव गांव के एक खेत से सोने के सिक्के मिलने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि रविवार को गिरधर बरांव गांव की एक बुजुर्ग महिला अपने पशुओं को बांधने के लिए खेत में लगे बांस की खूंटी उखाड़ रही थी। खूंटी उखाड़ने के दौरान महिला को सोने के दो सिक्के मिले। महिला दोनों सिक्कों को लेकर घर चली गई।

खेत से सोने के सिक्के मिलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद कुछ युवा मौके पर पहुंच कर खुदाई करने लगे। उन्हें भी एक सिक्का मिला। लोग इस चमत्कार को देखकर हैरान है। अब आसपास के क्षेत्र में ये खबर तेजी से फैल गई है। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग पहुंच रहे हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर भी सोने के सिक्के मिलने की खबर शेयर की जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर सोनवर्षा ओपी प्रभारी प्रियेश प्रिदर्शी द्वारा तीनों सोने के सिक्कों को जब्त कर लिया है। साथ ही उस स्थान पर पहरा लगा दिया गया है। इसके अलावा  पुरातत्व विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *