बिहार के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, इस विभाग में बहाली प्रक्रिया शुरू; 2616 पदों पर होगी भर्ती

खबरें बिहार की जानकारी

बिहार के बेरोजगार युवाओॆं के लिए अच्छी खबर है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में नई बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीतीश कैबिनेट से विशेष सर्वे अमीन, कानूननोग समेत अन्य 2616 पदों की मंजूरी मिलने के बाद विभागीय स्तर पर भर्ती की कवायद तेज हो गई है।

विभाग ने इसे लेकर सभी जिलों के डीएम से राजस्व कर्मचारियों की रिक्ति का ब्योरा मांगा है। इसके बाद रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीपीएससी) को प्रस्ताव भेजा जाएगा। विभाग ने इस तरह की सूची सभी जिलों से बीते 10 अगस्त और 15 सितंबर को भी मांगी थी, मगर अब तक विभाग को नहीं मिल पाई है।

इस बार विभाग ने फिर से पत्र लिखकर अपडेट सूची भेजने को कहा है। राज्य में राजस्व पदाधिकारी के 8463 पद हैं। इसमें 4325 पद अभी भरे हुए हैं। बचे हुए करीब 2616 पदों पर बहाली होनी है। हालांकि जिलों से रिक्तियों का ब्योरा मिलने के बाद यह संख्या कम या ज्यादा हो सकती है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 22 सितंबर को हुई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की बैठक में राजस्व कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने का आदेश दिया गया था। कुछ महीने पहले सभी जिलों ने राजस्व कर्मचारियों की रिक्ति संबंधित सूची विभाग को उपलब्ध कराई थी, लेकिन इसके बाद दर्जनों कर्मचारी रिटायर्ड हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *