Bihar Inter Exam Time Table
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट 2018 के तीनों संकाय के परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा आज कर दी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा 6 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक चलेगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9.45 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी पाली में 1.45 से शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि पहली पाली की परीक्षा एक बजे समाप्त होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 5 बजे खत्म होगी। 2018 में प्रैक्टिकल परीक्षा वार्षिक परीक्षा से पहले ली जाएगी। यानी एक जनवरी से लेकर 25 जनवरी 2018 के बीच सभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं ली जाएगी। इस बार प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए होम सेंटर खत्म कर दिया गया है। परीक्षा सेंटर जिलाधिकारी द्वारा चयनित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 14 नवंबर से 21 नवंबर के बीच ली जाएगी। रेगुलर और प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए इस परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य हैं, जो शामिल नहीं होंगे उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
इस टेबल में देखें मुख्य परीक्षा कार्यक्रमः
Date of Exam. | 1st Sitting
9:45 A.M. to 1:00 P.M. |
2nd Sitting
1:45 P.M. to 5:00 P.M. |
||
11.01.2018
(Thursday) to 15.01.2018 (Monday)
|
Physics
Home Science
|
I. Sc.
I. A.
|
Agriculture
Geography Trade-I |
I. Sc.
I. A. Vocational |
16.01.2018
(Tuesday) to 21.01.2018 (Sunday) |
Chemistry
Music
|
I. Sc.
I.A.
|
Psychology
Trade-II
|
I. A.
Vocational
|
22.01.2018
(Monday) to 24.01.2018 (Wednesday) |
Biology
EPS
|
I. Sc.
I. Com. |
YPE
Trade-III |
I.A.
Vocational |
25.01.2018
(Thursday) |
CSC
|
I. Sc.
I. Com. I.A. |
MWT
|
I. Sc.
I. Com. I.A.
|
इस टेबल में देखें साइंस और आर्टस के परीक्षा कार्यक्रम