बिहार सरकार ने जहानाबाद और अरवल के डीएम समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। इसमें केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 3 अधिकारियों की पोस्टिंग और एक अधिकारी को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाना भी शामिल है।
केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1982 बैच के अधिकारी अमिताभ वर्मा राज्य योजना पर्षद के मुख्य परामर्शी एवं सुनील सिंह को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। दरभंगा के आयुक्त आरके खंडेलवाल केंद्र में जाएंगे। खान एवं भूतत्व के प्रधान सचिव केके पाठक को निदेशक का भी प्रभार मिला है।
अश्विनी दत्तात्रेय ठाकरे वित्त विभाग के अपर सचिव होंगे। मो. सलीम राजस्व पर्षद के सचिव जहानाबाद डीएम मनोज सिंह बिहार भवन, दिल्ली के स्थानिक आयुक्त होंगे। अरवल डीएम आलोक रंजन घोष जहानाबाद डीएम सतीश सिंह अरवल के डीएम बनाए गए हैं।
वित्त विभाग के सचिव एचआर श्रीनिवास को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। वह दरभंगा आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। जहानाबाद के डीएम मनोज कुमार सिंह को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में अपर स्थानिक आयुक्त बनाया गया है।
मनोज की जगह पर अरवल के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष को जहानाबाद का डीएम बनाकर भेजा गया है। वह जहानाबाद के बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। खान एवं भूतत्व विभाग के अपर सचिव सतीश कुमार सिंह को अरवल का डीएम बनाकर भेजा गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की अपर सचिव अश्विनी दत्तात्रेय ठाकरे को वित्त विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संयुक्त सचिव मो. सलीम को राजस्व पर्षद में सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा खान एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक को खान निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त आरके खंडेलवाल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित किया गया है।