पटना : बिहारशरीफ स्मार्टसिटी का प्रस्ताव 31 अक्टूबर तक शहरी विकास मंत्रालय को भेज दिया जाएगा। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बिहारशरीफ को हर हाल में 30 अक्टूबर तक स्मार्ट सिटी का संशोधित प्रस्ताव विभाग को भेजने का आदेश दिया है।
वे राज्य में चल रही स्मार्ट सिटी योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों और स्मार्ट सिटी में चयनित नगर निगमों के पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के कंसल्टेंट को केंद्र द्वारा सुझाए गए संशोधन के साथ नया प्रस्ताव भेजने को कहा।
मंत्री ने कहा कि बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और बेहतर योजना बनाने की हिदायत दी। सुरेश शर्मा ने भागलपुर को योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, विशेष सचिव संजय दयाल आदि मौजूद थे।