भोजपुर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अचानक पहुंचीं ग्रेजुएट चायवाली की दुकान, बोलीं- प्रियंका का किरदार निभाऊंगी

खबरें बिहार की प्रेरणादायक

पटना इन दिनों टी स्टाल चलाने को लेकर युवाओं में काफी क्रेज दिख रहा है। बेवफा चायवाला के चर्चा में आने के बाद एक के बाद एक कई युवाओं ने चाय की दुकान खोली और चर्चे में आए। हाल ही में ग्रेजुएट चायवाली की इंटरनेट मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका के टी स्टाल पर अचानल भोजपुरी की सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) पहुंचीं। अक्षरा ने प्रियंका से मिलकर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामाएं दी। साथ ही कहा कि बिस्कुट खाने के मन था इसलिए चली आई। उन्होंने कहा कि आगे प्रियंका ने बेहतर काम किया तो मैं फिल्म में प्रियंका का किरदार भी निभाऊंगी।

मैं भी दुकान खोल लूं क्या’

ग्रेजुएशन करने के बाद पटना में टी स्टाल चलाने वाली प्रियंका काफी चर्चे में हैं। उन्होंंने सबसे पहले पटना वीमेंस कालेज के पास चाय की दुकान खोली। जिसके बाद उनकी इस पहल की खूब सराहना हुई। इंटनेट मीडिया पर प्रियंका काफी वायरल भी हुईं। लेकिन किन्हीं कारणों के कारण पटना वीमेंस कालेज के पास से उन्हें अपनी दुकान को बोरिंग कनाल रोड अपनी दुकान को शिफ्ट करना पड़ा। शनिवार को अचानक भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह वहां पहुंच गईं। अक्षरा सिंह ने दुकान पर पहुंचते ही कहा कि बिस्कुट खाने का मन था इसलिए यहां चली आई। उन्होंने प्रियंका गुप्ता को भविश्य के लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही ग्रेजुएट चायवाली के साथ फोटो भी खिंचवाई। लोगों और मीडिया कर्मियों को देखकर अक्षरा सिंह मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं भी दुकान खोल लूं क्या?

अक्षरा सिंह ने एक कप चाय के लिए दिए 2100 रुपये

अक्षरा सिंह ने चाय पीने के बाद प्रियंका को एक कप चाय के बदले 2100 रुपये दिए। ग्रेजुएट चायवाली ने पैसे लेने से मना कर दिया लेकिन भोजपुरी अदाकार ने कहा कि ये आशीर्वाद इसे रख लो। जिसके बाद प्रियंका गुप्ता ने वो पैसे रख लिए। ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता (24 वर्ष) पूर्णिया की रहने वाली हैं। उन्होंने बीएचयू से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। उनके पास कई किस्म की चाय है। जिसकी कीमत 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *