भाजपा ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा- बेबस और लाचार हैं नीतीश कुमार

खबरें बिहार की जानकारी

नीतीश की नई सरकार पहले दिन से विवादों के घेरे में रही है। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साधती रही है। नीतीश सरकार में कानून मंत्री बनाये गए राजद विधायक कार्तिकेय सिंह के खिलाफ शपथ ग्रहण वाले दिन सरेंडर करने का वारंट  था। कार्तिकेय सिंह ने वारंट की फिक्र न करते हुए नीतीश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी। अगले ही दिन उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने से बिहार भाजपा के बोल और तल्ख़ हो गए थे। सुशील मोदी, रविशंकर प्रसाद और संजय जायसवाल लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। लागतार मामले पर सरकार को घिरता देखकर नीतीश कुमार ने कार्तिकेय सिंह की विभाग बदली कर दी है। इस मामले पर बिहार भाजपा के प्रवक्ता अरविन्द सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट किये गए एक वीडियो में कहा है कि नीतीश कुमार ने सिर्फ जनता का आई वाश करने का काम किया है।

बेबस और लाचार, मैं नीतीश कुमार
बिहार भाजपा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है – “बेबस और लाचार हूँ,
मैं ही नीतीश कुमार हूँ,कुर्सी के लिए बेकरार हूँ, मैं ही नीतीश कुमार हूँ।” प्रवक्ता अरविन्द सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार की कार्तिकेय सिंह को हटाने की हिम्मत नहीं थी इसीलिए नीतीश कुमार ने उन्हें गन्ना विभाग पकड़ा दिया। उन्होंने कहा कि कार्तिकेय सिंह को गन्ना विभाग सौंपकर गन्ना विभाग को भी चौपट करने का काम नीतीश कुमार ने किया है।

अनंत सिंह के करीबी हैं कार्तिकेय सिंह 
बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह के करीबी लोगों में कार्तिकेय सिंह का नाम शुमार हैं। कार्तिकेय सिंह वर्तमान में राजद से विधायक हैं। अपहरण के एक पुराने मामले में कार्तिकेय सिंह को 16 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करना था लेकिन कार्तिकेय सिंह नीतीश कि नई कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ले रहे थे। जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *