सावन माह का 19 साल बाद बना उत्तम संयोग, 28 जुलाई से शुरू, राशिनुसार करें पूजा

आस्था

पटना: सावन का महीना हिंदु धर्म के लोगों के लिए पूरे साल का बहुत ही खास माह माना जाता है। वैसे तो हिंदु धर्म के लोगों द्वारा हर माह कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। गोंडा निवासी पंडित दिलीप दुवे ने बताया है कि धार्मिक ग्रंथों में भी सावन (श्रावस मास) बहुत ही आवश्यक माना गया है। इस साल 2018 में सावन माह 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। हिंदु धर्म के लोगों के लिए इस साल के सावन माह का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि 19 साल बाद एक दुर्लभ संयोग बना कि सावन में मलमास पडऩे से सावन इस बार पूरे 30 दिनों का पड़ रहा है।

सावन माह 30 दिन होने के पीछे अधिकमास है

गोंडा निवासी पंडित दिलीप दुवे ने बताया है कि हिंदु पंचाग के अनुसार इस साल सावन (श्रावस मास) के महीने में 30 दिन होने के पीछे अधिकमास है। 28 जुलाई को सावन माह का पहला दिन होगा जो कि 26 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त हो जाएगा। सावन (श्रावस मास) के महीने में सोमवार के दिन का बहुत ही खास महत्व है। इस माह के सोमवार को भगवान शिव का विशेष दिन माना जाता है और सावन(श्रावस मास) के दिनों में शिवलिंग पर जल और वेलपत्र चढ़ाने से लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

श्रवण नक्षत्र में होने से बना उत्तम संयोग

भोलेनाथ का प्रिय माह सावन होने के कारण शिवमंदिर में जलाभिषेक कर सभी भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं। वहीं अविवाहित महिलाएं एवं सुहागिन महिलाएं सोमवारी का व्रत रखकर खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। सावन मास का आरंभ प्रीति एवं आयुष्मान योग के साथ श्रवण नक्षत्र में होने से इस बार उत्तम संयोग बन रहा है। इसलिए यह योग सर्वार्थ सिद्धि योग के बराबर माना जा रहा है। जिसमें भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना बहुत ही मंगलकारी माना गया है।

राशि के अनुसार करें भगवान का जलाभिषेक

गोंडा निवासी पंडित दिलीप दुवे बताया है कि सावन माह में सभी महिलाएं भगवान भोले को गंगाजल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करती हैं और पूरे माह वेलपत्र चढ़ाती हैं लेकिन अगर महिलाएं राशि के अनुसार भगवान शिव की पूजा करें को तो उनको मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

राशिनुसार करें पूजा

मेष राशि- इस राशि वाले लोग भगवान शिव को लाल फूल, लाल चंदन चढ़ाने के साथ नागेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें

वृषभ राशि- ये राशि वाले भोलेनाथ को चमेली के फूल और वाल पत्र शिवलिंग पर चढ़ाकर रूद्राष्टक का पाठ करें।

मिथुन राशि- इन राशि वालों को शिवलिंग पर धतूरा, भांग चढ़ाने के साथ पंचाक्षरी मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि- सावन माह के 4 सोमवार को शिवलिंग पर भांग मिश्रित दूध चढ़ाएं एवं रूद्राष्टक का पाठ भी करें।

सिंह राशि- भोलेनाथ की मूर्ति पर कनेर के लाल रंग के पुष्प चढ़ाएं।

कन्या राशि- इन राशि वाले लोगों को शिवलिंग पर इस मास में बेलपत्र, धतूरा, भांग चढ़ाना चाहिए।

तुला राशि- दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें एवं शिव सहस्त्र नाम का पाठ भी करें।

वृश्चिक राशि- भगवान शिव की मूर्ति पर गुलाब, बेलपत्र चढ़ाएं।

धनु राशि- शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाएं एवं शिवाष्टक का पाठ करें।

मकर राशि- इन राशि वालों को शिवलिंग पर भांग, फूल, अष्टगंध चढ़ाना चाहिए। एवं पार्वतीनाथाय का जाप करना अति आवश्यक हैं।

कुंभ राशि- ये राशि वाले गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करें एवं शिवाष्टक का पाठ भी करें।

मीन राशि – इन राशि वाले लोगों को शिवलिंग पर पंचामृत, पीले फूल, चंदन की माला चढ़ाने के साथ पंचाक्षरी मंत्र का जाप भी करना चाहिए।

Source: Patrika News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *