बेगुसराई में एक बारात बिना डीजे पहुंची दुल्हन के दरवाजे तो दुल्हन हुई नाराज और किया शादी से इंकार।
दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। वरमाला की रस्म भी हुई। लेकिन, इसी बीच कुछ ऐसा हो गया कि दुल्हन ने किसी और के साथ सात फेरे ले लिए। बेचारा दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर वापस लौट गया। फिल्मी लगने वाली यह कहानी बेगूसराय के मंसूरचक थाना अंजर्गत साठा चक्का गांव में बुधवार की रात हकीकत बन सामने आई। इलाके में इसकी चर्चा है।
साठा चक्का गांव में बुधवार को महेश पासवान की पुत्री दौलती कुमारी की शादी झमटिया गांव निवासी हरिचरण पासवान के पुत्र बबलू कुमार के साथ होनी थी। निर्धारित समय पर दूल्हा बना बबलू सज-धज कर बारात लेकर महेश पासवान के दरवाजे पर पहुंचा। लेकिन, दुल्हून पक्ष के लोग बारात में डीजे नहीं रहने के कारण नाराज हो गए।