पटना जंक्शन से सोनपुर के लिए दीघा पुल होते हुए रिजर्व ऑटो का परिचालन शुरू हो गया है। रिजर्व ऑटो लेंगे तो भाड़ा 400 रुपए भाड़ा लगेगा।
यदि सिंगल जाते है तो 60 रुपए भाड़ा खर्च करना पड़ेगा। बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ ने पटना जंक्शन से चलने वाले प्रीपेड रिजर्व ऑटो सेवा का भाड़ा निर्धारित कर दिया है।
पटना जंक्शन से दीघा सेतु होते हुए सोनपुर सिंगल जाने के लिए 60 रुपए खर्च करने होंगे। पटना जंक्शन से गांधी मैदान का किराया 8 रुपए है। गांधी मैदान से दीघा थाना का किराया 12 रुपए है।