अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे मीडियाकर्मी बनकर आए थे। इस दौरान उन्होंने बिल्कुल सटाकर अतीक अहमद को गोली मार दी। वहीं हत्या के बाद दोनों की मौके पर मौत हो गई।
हत्या के बाद अखिलेश ने किया ट्वीट
अखिलेश ने हत्या के बाद ट्वीट किया है। अखिलेश ने लिखा कि उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।