असम के कई जिलों में लॉकडाउन लगा

कही-सुनी

एक तरह भारत के कई राज्यों में इस वक्त कोरोना के मामले कम हुए हैं और अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है, वहीँ कुछ जगहों पर फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। ख़बरों के मुताबिक, असम के गोलाघाट और लखीमपुर समेत कई जिलों में अगले आदेश तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है। उधर केरल में भी स्थिति अभी ठीक नहीं है। इन जिलों में कर्फ्यू का समय चौबीसों घंटे रहेगा। बता दें कि इससे पहले केरल सरकार ने भी बढ़ते मामलों को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषण की थी। हालांकि, संपूर्ण लॉकडाउन सिर्फ शनिवार 24 और रविवार 25 जुलाई को रखा गया था।

हरियाणा सरकार ने कुछ पाबंदियों के साथ लॉकडाउन 2 अगस्त तक बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने कोरोना के चलते लॉकडाउन को शनिवार को एक हफ्ते और बढ़ाने का फैसला किया और अब यह 2 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, इस दौरान रेस्तरां, बार और क्लब को ढील दी गई है और अब उन्हें एक घंटे अधिक यानी रात 11 बजे तक खुले रखने की इजाजत मिल गई है।

यूपी और बिहार में धीरे-धीरे प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी यहां पर प्रतिबंधो में ढील देने का निर्णय लिया है।झारखंड के धनाबद में भी इस वक्त वीकेंड लाकडाउन लगा हुआ है। फिलहाल 31 जुलाई के बाद ही सरकार वीकेंड लॉकडाउन खत्म करने पर फैसला ले सकती है। धनबाद के लोगों को इससे बड़ी उम्मीदें हैं। राजधानी दिल्ली में भी इस वक्त अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने धीरे-धीरे कुछ सभी प्रतिबंधों को हटाने का एलान कर दिया है। अब 50 फीसद कैपसिटी के साथ सिनेमाघरों को खोलने पर भी विचार किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले राजधानी दिल्ली में काफी लंबे समय तक लोगों ने लॉकडाउन का सामना किया है। क्योंकि यहां पर कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *