अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से हैं और सीधे दिल्ली से जुड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी को उनके पद से हटा दिया है।
साथ ही साथ सोनिया गांधी बिहार प्रदेश कांग्रेस की सभी कमिटियों को भंग कर दिया । इससे पहले बिहार प्रदेश कांग्रेस में कलह चरम पर पहुंच चुका था।
बिहार कांग्रेस प्रभारी सीपी जोशी ने यह जानकारी दी है। ऐसे अशोक चौधरी ने इसकी सूचना नहीं मिलने की बात कही है।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने खुद पार्टी आलाकमान से उनके भविष्य पर निर्णय लेने का आग्रह किया था। यह माना जा रहा है कि चौधरी से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधीनाराज़ चल रहे थे।
अशोक चौधरी ने उन्हें हटाने में लगे लोगों पर जमकर हमला बोला था।
अशोक चौधरी का आरोप था कि ऐसे लोग जो कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाते थे उन्हें पार्टी का नेतृत्व सौंपने की तैयारी हो रही है, लेकिन जिन लोगों ने दिनरात एक कर पार्टी के लिए मेहनत की उन्हें दूध से मक्खी की तरह निकालकर फेंका जा रहा है।
दरअसल, अशोक इस बात से खफा हैं कि पार्टी में केंद्रीय नेतृत्व अब उन्हें महत्व नहीं दे रहा है।
चौधरी ने बिना नाम लिए बिहार के प्रभारी सीपी जोशी को अपने खिलाफ मुहिम के लिए जिम्मेदार माना था अशोक बिहार में लालू यादव के साथ समझौते के लिए बहुत उत्साहवर्धक नेताओं में से नहीं हैं।
इससे पूर्व राजद अध्यक्ष लालू यादव ने कहा था कि वह बिहार कांग्रेस के चिरकुट विधायकों का नोटिस नहीं लेते।
लालू के बयान से साफ है कि वह मान कर चल रहे हैं कि अशोक और उनके समर्थन में विधायक देर सबेर नीतीश कुमार के साथ अपने भविष्य के लिए जा सकते हैं।