अरवल में 40 महिलाओं का एक पति रूपचंद!:जिसे आजतक किसी ने नहीं देखा; रेड लाइट एरिया में जातीय गणना में सामने आया आंकड़ा

खबरें बिहार की जानकारी

बिहार के अरवल जिले में रूपचंद 40 महिलाओं का पति है। जातीय गणना के दौरान ये हैरान करने वाली बात सामने आई है। गणना के दौरान पूछे गए सवाल में कई महिलाओं ने रूपचंद का नाम लिया है। कुछ महिलाओं ने अपना पिता और बेटा भी बताया है।

पूरा मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 का है। यहां रेड लाइट एरिया है। इस इलाके में महिलाएं सालों से नाच-गाकर अपना जीवन गुजारती हैं।

40 महिलाओं के लिए रूपचंद ही सब कुछ

जातीय जनगणना के दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। इसी दौरान यह चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया। यहां रेड लाइट एरिया की करीब 40 महिलाओं के पति का नाम रूपचंद है। वहीं, कुछ महिलाओं ने पिता/बेटे के तौर पर भी रूपचंद का नाम लिया।

यहां की महिलाओं का कोई निश्चित ठिकाना नहीं होता है। महिलाएं रूपचंद को सब कुछ मानती हैं। इलाके में ऐसे दर्जनों परिवार हैं, जिन्होंने रूपचंद को अपना सब कुछ माना है। रूपचंद कौन है, कहां है कोई नहीं जानता।

अब जानिए रूपचंद है कौन

जातीय गणना करने पहुंचे राजीव रंजन राकेश ने बताया कि रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिलाओं से उन्होंने बात की। उनका रिकॉर्ड जाना। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति, पिता और पुत्र का नाम रूपचंद बताया। हालांकि जब इसके बारे में जानकारी जुटाई गई कि रूपचंद कौन है, तो पता चला कि रूपचंद कोई आदमी नहीं है। पैसे को रूपचंद कहा जाता है। यही वजह है कि महिलाओं ने रूपचंद को अपना सब कुछ बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *